मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में आज शीतलहर का अलर्ट है। इन राज्यों के कई जिलों में पारा 5° से नीचे चल रहा है। राजस्थान में पिछले 3 दिन से सीकर, माउंट आबू में पारा 0° पर बना हुआ है।मध्य प्रदेश में 5 दिन से शीतलहर चल रही है। आज भी 25 से ज्यादा जिलों में इसका असर रहेगा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की भी संभावना है।पंजाब के आदमपुर में तापमान माइनस 0.4° और हरियाणा के हिसार में सबसे कम 1.7ºC टेम्परेचर रहा। जम्मू-कश्मीर में तापमान पिछले 7 दिन से माइनस में है। श्रीनगर में आज माइनस 3° रिकॉर्ड हुआ।