लोकसभा को पीएम मोदी ने किया समबोधित

लोकसभा को पीएम मोदी ने किया समबोधित

लोकसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा के दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत ने देश के संविधान के माध्यम से शुरू से ही महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया, जबकि कई देशों को महिलाओं को उनके अधिकार देने में दशकों लग गए। पीएम मोदी ने कहा, “भारत का लोकतंत्र, इसका गणतांत्रिक अतीत बहुत समृद्ध रहा है। यह एक प्रेरणा रही है और इसीलिए आज भारत को लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है। हम न केवल एक बड़ा लोकतंत्र हैं, बल्कि लोकतंत्र की जननी भी हैं।” पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला बोला।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में ने शनिवार को कांग्रेस पर बार-बार संविधान की भावना की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आपातकाल का पाप देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के माथे से कभी नहीं मिट सकता। पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर गांधी परिवार की हर पीढ़ी ने सत्ता में रहते हुए संविधान से छेड़छाड़ की है। संविधान के 75 साल हो गए। हमारे देश में आपातकाल लगाया गया, लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं ख़त्म कर दी गईं, देश को जेल में बदल दिया गया, नागरिकों के अधिकारों को लूट लिया गया, प्रेस की आज़ादी पर ताला लगा दिया गया, जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी आर-पार दुनिया, कांग्रेस का पाप कभी नहीं मिटेगा क्योंकि लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *