704 करोड़ की लागत से बनेगा 4-लेन रोड

704 करोड़ की लागत से बनेगा 4-लेन रोड

 मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर को आगरा-मुंबई हाइवे से जोड़ने वाले उज्जैन-मक्सी मार्ग को फोरलेन करने का सर्वे इस माह में पूरा होने वाला है। 704 करोड़ से बनने वाला यह फोरलेन शहर में विद्युत कंपनी के कार्यालय तक बनेगा। डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद अगले साल फोरलेन निर्माण का टेंडर जारी होगा। उम्मीद है कि सिंहस्थ से पहले मार्ग फोरलेन में तब्दील हो जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर को जोडऩे वाले सभी मार्गों को फोरलेन में तब्दील करवा रहे हैं। इसी में उज्जैन-मक्सी रोड़ को पूर्व ही में फोरलेन करने की प्रशासकीय स्वीकृति मिली गई थी। इसके 704 करोड़ से इस प्रोजेक्ट के लिए एमपीआरडीसी ने पिछले दिनों सर्वे शुरू किया था। अब यह सर्वे दिसंबर तक पूरा होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *