नागालैंड की सांसद फांगनोन कोन्याक ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया

नागालैंड की सांसद फांगनोन कोन्याक ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया

संसद में गुरुवार को हुए धक्का कांड पर आरोपों का दौर बढ़ गया है। नागालैंड की सांसद फांगनोन कोन्याक ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज मैं शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कर रही थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बहुत करीब आकर खड़े हो गए। मैं अनकंफर्टेबल हो गई थी। राहुल गांधी मेरे ऊपर चिल्लाने लगे। राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता है कि एक महिला सांसद पर वो ऐसे चिल्लाएं। मैं बहुत दुखी हूं और मैं सुरक्षा चाहती हूं। महिला सांसद ने कहा कि मैं अनुसूचित जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखती हूं और राहुल का ये बर्ताव अच्छा नहीं लगा। नागालैंड बीजेपी सांसद फांगनोन ने आगे कहा कि वह राज्यसभा के चेयरमैन से मिल चुकी हैं और अपनी सुरक्षा की मांग कर चुकी हूं। उन्होंने इसके लिए राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को पत्र भी लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *