उत्तर भारत में कडाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली में लोगों की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। रात से ही शहर में शीतलहर चल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह के समय में शहर में घना कोहरा छाया रहा। यमुना बाजार क्षेत्र और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर लोगों ने रात्रि आश्रय गृहों में शरण ली।उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ शीत लहर चल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसत विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों तक सर्दी और तेज होने वाली है।मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब में कुछ स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा रहा। हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बर्फ जम गई है।