जयपुर में पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट

जयपुर में पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट

जयपुर में अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास पुष्पराज पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद गैस से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। इससे दर्जनों गाड़ियों में आग लग गई। वहीं, 150 से ज्यादा लोग झुलस गए। जिनमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10 लोगों का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर में भरा केमिकल 200 से 300 मीटर दूर तक फैल गया। जहां-जहां केमिकल गिरा वहा आग लग गई। कई गाड़ियां ऐसी थीं जिसमें से लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 5 बजे जयपुर के भांकरोटा में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। ब्लास्ट में दर्जनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में एक पेट्रोल पंप का हिस्सा भी चपेट में आ गया है। इसके अलावा हाईवे के पास बने वेयर हाउस व गोदाम भी आए आग की चपेट में आ गए। सूचना पर दर्जनों अग्निशमन गाड़ियां व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एक तरफ आग बुझाने का प्रयास किया गया तो दूसरी तरफ घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम के हालात बन गए। ऐसे में हाईवे पर बगरू से ही यातायात डायवर्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *