इंदौर में नए साल में मेट्रो में सफर कर पाएंगे लोग

इंदौर में नए साल में मेट्रो में सफर कर पाएंगे लोग

 मध्यप्रदेश के इंदौर के शहरवासियों को नए साल में मेट्रो में सफर की सुविधा मिल जाएगी। इंदौर में जनवरी के महीने के अंत तक मेट्रो के कमर्शियल रन की शुरुआत हो जाएगी। सबसे पहले सुपर कॉरिडोर पर 5.9 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ही मेट्रो चलाई जाएगी और संभावना है कि 5-6 कोच के साथ मेट्रोका यहां पर संचालन होगा। मेट्रो चलाने की टाइमिंग क्या होगी इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है और कहा जा रहा है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए मेट्रो चलाने की टाइमिंग तय होगी।ऐसी संभावना है कि मेट्रो रेल प्रबंधन शुरूआत में गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक के मेट्रो सफर के लिए यात्रियों से 10 रूपए किराया वसूल सकता है। हालांकि कुछ समय तक फ्री मेट्रो सफर की सुविधा भी शहरवासियों को मिलने की बात सामने आ रही है। इसी बीच शनिवार को गांधीनगर के डिपो पर वड़ोदरा से मेट्रो का 11वां कोच सेट भी पहुंच चुका है। मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने इस कोच सेट का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *