दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री आतिशी को एक पत्र लिखा

 दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री आतिशी को एक पत्र लिखा

 दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री आतिशी को एक पत्र लिखा है। एलजी ने सीएम को नए साल की बधाई दी साथ ही AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा उनका अपमान किए जाने से आहत होने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि केजरीवाल ने आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री कहा है। संविधान में ऐसा कोई पद नहीं है और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान में निहित लोकतांत्रिक भावना और मूल्यों की निंदनीय अवहेलना भी है। यह न केवल आपका अपमान था, बल्कि आपकी नियोक्ता राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में मेरा भी अपमान था। एलजी ने पत्र में लिखा कि आपको सीएम पद की शपथ दिलाने के अवसर पर भी मैंने आपको हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दी थीं। तब से अब तक की अवधि में मैंने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार सीएम पद पर आसीन व्यक्ति को सीएम का काम करता देखा। जहां आपके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री के पास सरकार का एक भी विभाग नहीं था और ना ही वह फाइलों पर हस्ताक्षर करते थे। वहीं आपने विभागों का दायित्व लेते हुए प्रशासन के विभिन्न मुद्दों पर काम करने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *