प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को मुलाकात की है। पीएम मोदी और अभिनेता दिलजीत ने भारत की विशालता और इसकी जीवंतता से लेकर संगीत और योग के लाभों तक कई विषयों पर चर्चा की। सिंगर ने प्रधानमंत्री मोदी को तोहफा भी दिया। गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात की कई तस्वीरें भी शेयर की। इन फोटो में वह पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उनका स्वागत करते हुए सत श्री अकाल भी बोलते हैं।पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत ने फोटो शेयर को करते हुए लिखा कि 2025 की शानदार शुरुआत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात। हमने संगीत सहित कई चीजों पर बात की। पीएम मोदी ने दिलजीत के साथ अपनी मुलाकात की रिशेयर किया है। प्रधानमंत्री ने इस पर लिखा कि दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत! वह वाकई बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, उनमें प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण है। हम संगीत, संस्कृति और अन्य चीजों से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *