देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। उसके अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही हरियाणा-चंडीगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तीन जनवरी तक घना कोहरा पड़ सकता है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा 06 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *