दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्य ठंड की चपेट में है। घने कोहरे और शीतलहर से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने दिल्ली में नए साल की पहली तेज बारिश भी होने की भविष्यवाणी की है। वहीं यूपी-एमपी, राजस्थान और बिहार में भी ठंड का कहर बढ़ने वाला है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिहार और झारखंड में भी शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। बिहार में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने वाली है।पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कई क्षेत्रों में तापमान माइनस में जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में आज यहां मौसम साफ रहेगा। कोहरा और शीतलहर की संभावना नहीं है। उत्तराखंड की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा। कोहरे और शीतलहर या बारिश की कोई संभावना जताई नहीं गई है। हिमाचल प्रदेश में आज और कल कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
