रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि अमृत भारत ट्रेनों के दूसरे वर्जन में 12 बड़े बदलाव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि अमृत भारत ट्रेनों के दूसरे वर्जन में 12 बड़े बदलाव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि अमृत भारत ट्रेनों के दूसरे वर्जन में 12 बड़े बदलाव किए गए हैं। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री अगले दो सालों में ऐसी 50 ट्रेनें बनाएगी। वैष्णव ने चेन्नई में ICF के निरीक्षण के दौरान ये बात कही।

वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल अमृत भारत ट्रेन का पहला वर्जन लॉन्च किया था। पिछले एक साल के अनुभव के आधार पर इसमें कई सुधार किए गए हैं। इसे सबसे गरीब लोगों को भी आरामदायक सफर का अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

उन्होंने बताया कि सेमी-ऑटोमैटिक कपल, मॉड्यूलर टॉयलेट, चेयर पिलर और पार्टिशन, इमरजेंसी टॉक बैक फीचर, इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम, वंदे भारत ट्रेनों की तरह लाइटिंग सिस्टम, नए एर्गोनोमिक डिजाइन वाली सीटें और बर्थ में सुधार किया गया है। पेंट्री कार का डिजाइन भी नया है।

अमृत भारत ट्रेन में 8 जनरल कोच, 12 थ्री-टियर स्लीपर कोच और 2 गॉर्ड कंपार्टमेंट समेत कुल 22 कोच होंगे। इनका निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *