जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं। कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में तो ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है। IMD की तरफ से दिल्ली में शनिवार को बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का यह आलम पूरे जनवरी रह सकता है। आइए जानते हैं कि आज दिनभर का मौसम कैसा रहने वाला है।जम्मू-कश्मीर में आज शीतलहर का येलो अलर्ट है। कुकरनाग, पहलगाम, श्रीनगर सहित कई पहाड़ी इलाकों में आज भी न्यूनतम तापमान माइनस में ही रहेगा। उत्तराखंड की बात करें तो आज और कल यहां मौसम साफ रहेगा। 11 जनवरी को यहां भी गरज-चमक की संभावना है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज घने कोहरे के साथ शीतलहर का डबल डोज मिलेगा। 11 जनवरी यानी कल यहां भी मौसम करवट ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *