उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का असर उत्तरी मध्यप्रदेश में देखने को मिलने लगा है। ग्वालियर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
शनिवार को सुबह से ही ग्वालियर क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ है। इसका असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ने लगा है। ट्रेनें धीमी रफ्तार से चल रही हैं। आगे आने वाले दिनों में कोहरा और भी बढ़ सकता है।मौसम विभाग ने शिवपुरी में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना में कोहरे के साथ गरज चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश थमने के बाद सर्दी रफ्तार पकड़ सकती है।