राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति का परचम विश्व पटल पर लहराया है उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन के तेजस्वी उद्बोधन से भारत और भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित किया है।
राज्यपाल श्री पटेल भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की यूथ रेडक्रॉस शाखा के सौजन्य से द यूथ सस्टेनेबल इन्टरप्रेन्योरशिप समिट 2024 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यूथ रेडक्रॉस शाखा के सहयोग से युवा उद्मियों के र्स्टाटअप और नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रतियोगिता के निर्णायकों का भी सम्मान किया।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को जरूर पढ़ें। उनके आदर्शों और संदेशों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि युवाओं में ऊर्जा का असीम भण्डार होता है। उनमें राष्ट्रनिर्माण की अद्भुत क्षमता होती है। राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित युवाओं को स्वामी जी की जयंती की शुभकामनाएं दीं और उनके व्यक्त्वि की महानता से जुड़े प्रसंगों से प्रेरणा दी।