मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोहड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोहड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रबी फसल की कटाई के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व धरती मां की उदारता को नमन करने और किसान भाइयों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्योहार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में मनाया जाने वाला एक-एक त्यौहार आनंद और उत्साह भर देता है। पंजाबी समाज का हर आयोजन ऊर्जा से सराबोर कर देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को लोहड़ी की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा करे कि त्यौहार का यह आनंद बरसता रहे और हम त्यौहारों से ऐसे ही परस्पर आत्मीयता बढ़ाते रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवींद्र भवन, भोपाल में पंजाबी अकादमी, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भोपाल-सीहोर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक दक्षिण-पश्चिम भोपाल श्री भगवानदास सबनानी, सुश्री नेहा बग्गा, पंजाबी साहित्य अकादमी के डायरेक्टर श्री इंदरजीत सिंह खनूजा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *