तमिलनाडु के विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह पुडुचेरी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के कम से कम पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, लोको पायलट की ओर से ट्रेन को तुरंत रोकने के कारण कोई बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, साथ ही किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि ट्रेन पटरी से क्यों उतरी।रेलवे कर्मचारी और इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंचे और पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों ने काम किया और अन्य ट्रेनों के लिए मार्ग साफ कर दिया गया, अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह घटना तकनीकी खराबी या तोड़फोड़ के कारण हुई थी। विल्लुपुरम रेलवे पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।