भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार सुबह अंतरिक्ष में दो भारतीय उपग्रहों को डॉकिंग या मेटिंग करने में सफलता प्राप्त की। स्पाडेक्स उपग्रहों की डॉकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करके भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने चौथे प्रयास में बुल्सआई पर निशाना साधा। यह स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट या स्पैडेक्स का हिस्सा है।