दिल्ली चुनाव में तीनों दलों में आरोपों का सिलसिला जारी है। ऐसे में केजरीवाल के आरोप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के “जहरीले पानी” वाले बयान पर जमकर हमला बोलते हैं। पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव हारने के डर से “घृणित आरोप” लगाए हैं और देश, हरियाणा और दिल्ली के लोग उन्हें इस “पाप” के लिए कभी माफ नहीं करेंगे और न ही भूलेंगे। दरअसल केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सोमवार को दावा किया था कि भाजपा शहर की जल आपूर्ति में “जहर मिला रही है।”PM मोदी आगे कहते हैं, “आप वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी।” घोंडा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आपदा वाले कहते हैं कि हरियाणा के लोग दिल्ली भेजे जाने वाले पानी में जहर मिला देते हैं। यह सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि सभी भारतीयों का अपमान है। हमारा ऐसा देश है जहां पीने का पानी उपलब्ध कराना एक अच्छा काम माना जाता है। हारने का इतना डर है कि वे कुछ भी बोल रहे हैं। मुझे यकीन है कि दिल्ली ऐसी बातें करने वालों को सबक सिखाएगी। आपदा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी।