केंद्रीय बजट में लगातार दूसरी बार रेलवे को रिकॉर्ड 2.64 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए

केंद्रीय बजट में लगातार दूसरी बार रेलवे को रिकॉर्ड 2.64 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए

केंद्रीय बजट में लगातार दूसरी बार रेलवे को रिकॉर्ड 2.64 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही 4.60 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों को भी मंजूरी दी गई है। वहीं अलग-अलग श्रेणियों की करीब 350 नई ट्रेनें संचालित करने की घोषणा की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि यह बजट भारत को विकसित बनाने की दिशा तय करने वाला है। हर वर्ग को राहत दी गई है। रेलवे का भी विशेष ध्यान रखा गया है।देश में अगले एक साल में 200 वंदे भारत, 100 अमृत भारत और 50 नमो भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। वंदे भारत में एसी और स्लपीर ट्रेनें शामिल होंगी। नए प्रोजेक्ट्स में नई रेल लाइन, अंडर पास और रेलवे की डबल लाइन जैसे काम है। इनमें एक हजार फ्लाई ओवर शामिल है। इसी तरह 17 हजार 500 जनरल कोच बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक देश की रेल लाइनों को शत प्रतिशत विद्युतीकृत कर दिया जाएगा। इसके अलावा 1.6 बिलियन टन कार्गो केयरिंग का टारगेट भी पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *