दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लिया हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लिया हिरासत में

आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, स्वाति मालीवाल यमुना से पानी लेकर अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं थी। इस दौरान मालीवाल के साथ पूर्वांचली महिलाएं भी साथ थी। हालांकि इससे पहले स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। स्वाति मालीवाल ने इस बार यमुना की सफाई को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल पर यमुना नदी को नाले में तब्दील करने का आरोप लगाया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी नाले में तब्दील हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *