बिजली कंपनी ने सार्वजनिक किये बड़े बकायादारों के नाम

बिजली कंपनी ने सार्वजनिक किये बड़े बकायादारों के नाम

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्‍वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के अंतर्गत आने वाले ऐसे बिजली उपभोक्‍ता जिनके द्वारा अपने बकाया बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके नाम, पते और बकाया राशि की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया है। कंपनी द्वारा बकायादारों के नामों की सूची कंपनी के पोर्टल पर सार्वजनिक की है, इन बकायादरों के नाम आमजन और उपभोक्‍ताओं द्वारा क्षेत्रवार देखा जा सकता है। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाकर होम पेज पर Consumer Arrears List पर क्लिक करते ही वृत्त के आधार पर कुल बकायादारों की सूची उपलब्ध हो जाएगी। इसी लिंक को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम आदि पर  भी साझा कर दिया गया है। 

कम्पनी द्वारा इस सूची को प्रति सोमवार अद्यतन किया जा रहा है। जो उपभोक्ता अपने बिजली बिल की बकाया राशि जमा कर देते है उन उपभोक्ताओं के नाम पोर्टल पर जारी सूची से तथा सोशल मीडिया से हटा दिए जाते हैं। इसलिए बकाया राशि समय पर जमा करें, ताकि बकायादारों की सूची से नाम हटाया जा सके।

भोपाल शहर सर्किल के अंतर्गत सर्वाधिक राशि के 10 बकायादारों की सूची

(02/02/2025 तक अपडेटेड)

क्र.वितरण केन्द्रउपभोक्ता का नामश्रेणीबकाया राशि
1.मंडीदीपक्रेस्‍ट केपेसिटरनिम्नदाब औद्योगिक477310/-
2.कजलीखेडाराय होम्‍स यूनिवर्सलगैर-घरेलू474389/-
3.गोपालपुरश्रीमती अयोध्‍याबाईगैर-घरेलू 440148/-
4.करोंदश्री हुकुमचंद शर्माघरेलू 401559/-
5.कटारा हिल्‍सश्रीमती प्रवीनाघरेलू400681/-
6.छोलाश्री रिजवानगैर-घरेलू388098/-
7.बुदनीश्री देवेन्‍द्र शर्मा  गैर-घरेलू384148/-
8.मंडीदीपश्रीनाथ सीमेंटनिम्नदाब औद्योगिक382659/-
9.गोपालपुरश्री नारायणएग्रीकल्‍चर362566/-
10.छोलाश्री मो. जाकिरगैर-घरेलू356769/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *