आज शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 197 अंक की गिरावट के साथ 77,860 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 43 अंक लुढ़ककर 23,559 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट रही। निफ्टी के 28 शेयरों में तेजी और 23 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो, निफ्टी मेटल में 2.66%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.97% और निफ्टी ऑटो में 0.69% की तेजी रही।