छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। नारायणपुर नगर पालिका के 15 वार्डो के पार्षदों और अध्यक्ष के लिए मतदान करने सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है। 8 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा।छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 173 नगरीय निकायों में वोटिंग होगी। इसके नतीजे 15 फरवरी को आएंगे।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार आम लोगों के बीच कतार में खड़े होकर मतदान किया। साव सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने बाकायदा आम लोगों के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया, और बिना किसी ताम-झाम के अपने मताधिकार का प्रयोग किया।