सहकारिता मंत्री श्री सारंग की अध्यक्षता में हुई बीज संघ की संचालक मण्डल की बैठक

सहकारिता मंत्री श्री सारंग की अध्यक्षता में हुई बीज संघ की संचालक मण्डल की बैठक

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि बीज संस्थाओं द्वारा प्रमाणित बीज के विपणन का कार्य नये ब्रॉन्ड नेम के साथ किया जाए। इसके लिये आकर्षक लोगो तैयार किया जाए। मंत्री श्री सारंग मंगलवार को मंत्रालय में राज्य सहकारी बीज उत्पादक एवं विपणन संघ के संचालक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मोहम्मद सुलेमान और अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णबाल उपस्थित थे।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पैक्स, अन्य सहकारी संस्थाओं तथा निजी व्यवसायियों के माध्यम से स्थानीय कृषकों को प्रमाणित बीज विपणन का कार्य हो। उन्होंने विपणन विशेषज्ञ एवं बीज उत्पादन से संबंधित तकनीकी विशेषज्ञ की सेवायें लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि क्वालिटी कंट्रोल, मार्केटिंग और पैकेजिंग पर आवश्यक ध्यान दिया जाये। इस कार्यवाही से पैक्स के 32 लाख कृषक सदस्यों, बीज सहकारी संस्थाओं के सदस्यों एवं अन्य कृषकों को बीज संघ द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जा सकेगा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बीज सोसायटियों को नवाचार विंग से जोड़े। कहाँ कौन-सी सोसायटी विकसित करना है। उसकी डीपीआर तैयार करें। बीज सोसायटियों की रेटिंग भी की जाये। श्री सारंग ने कहा कि बिजनेस मॉड्युल तैयार करें और बिजनेस डेव्‍लपमेंट सेंटर का सेट-अप बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *