रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में 12 बजे लेंगी सीएम पद की शपथ

रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में 12 बजे लेंगी सीएम पद की शपथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। नई दिल्ली के विधायक प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। रोहिणी के विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। विधानसभा चुनाव में 70 में से 44 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है, जिसके परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *