GIS 2025: एमपी में अब तक का सबसे बड़ा निवेश सम्मेलन

GIS 2025: एमपी में अब तक का सबसे बड़ा निवेश सम्मेलन

देश का दिल मध्यप्रदेश देश-दुनिया के निवेशकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पहली बार राजधानी में हो रही है। इसके लिए भोपाल सजकर तैयार है। मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में निवेशकों को भागीदार बनाने के लिए सरकार एक साल से तैयारी कर रही है। निवेश विभाग के मुखिया खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं। वे अपनी कोर टीम के साथ अलग-अलग राज्यों और देशों में जाकर निवेशकों को मध्यप्रदेश की खूबियों के बारे में बता चुके हैं। उनसे बातचीत के बाद नीतियों में आवश्यक बदलाव कर सरल बनाया। सालभर में अब तक 4,30,615 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनसे 5 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। प्रदेश की जीडीपी 3.1 लाख करोड़ तक ले जाने के लिए सरकार 19 नई नीतियां जारी कर निवेशकों के लिए रियायतों की पोटली खोल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *