महाकुंभ के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपए का बोनस 

महाकुंभ के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपए का बोनस 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ से जुड़े सफाई कर्मचारियों और स्वस्थ्य कर्मचारियों के लिए बाद एलान किया है। सीएम योगी ने सफाई कर्मचारियों के लिए 10 हजार रुपये का बोनस और स्वस्थ्य कर्मचारियों के लिए 5 लाख रुपये की स्वस्थ्य बीमा राशि देने का ऐलान किया है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ में स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मचारियों को 10,000 रुपये का बोनस देने का फैसला किया है। हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि अप्रैल से सफाई कर्मचारियों को 16,000 रुपये का न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा। अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों को सीधे बैंक हस्तांतरण दिया जाएगा और उन सभी को स्वास्थ्य कवरेज के लिए आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे बेहतर कल्याण और सहायता सुनिश्चित होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *