देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देशभर के कई राज्यों में27 फरवरी को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। मौसम विभाग ने आज पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने सेटेलाइट इमेज के माध्यम से दिखाया किस तरह घने बादलों की चादर छाए हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान जैसे अन्य हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *