देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से अच्छी धूप खिलने से राज्य के लोगों को ठंड से राहत मिली है। मंडी में सबसे ज्यादा 7.0 डिग्री तापमान बढ़ा है। हालांकि, बीते दिनों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद हुए लैंड स्लाइड की वजह से कई सड़कें अभी भी बंद हैं।मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में मार्च की ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों ही शहर में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं राजगढ़, उमरिया-खजुराहो समेत 13 शहरों में तापमान 6 से 9.8 डिग्री तक रहा।मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण-गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्मी और उमस रहेगी। 9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 9 से 12 मार्च तक, जबकि उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है।भोपाल-जबलपुर में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड:13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; फिर बदलेगा मौसम।UP में तीन दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। पहाड़ से आ रही हवाओं से प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बीते 48 घंटों में पारा 4 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *