देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर में सोमवार शाम से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 16 मार्च तक बर्फबारी-बारिश की संभावना है।राजस्थान में दिन का तापमान 40°C पहुंच गया है।मध्यप्रदेश में भी रविवार को दिन का पारा 35°C पार रहा। रतलाम सबसे गर्म 37°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होगी।ओडिशा सरकार ने बच्चों-बुजुर्गों और पशुओं को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों को सुबह 11 से दोपहर 3.30 बजे तक घरों में रहने को कहा गया है। पशुओं को भी छांव में रखने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *