छत्तीसगढ़ में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हीट वेव जैसे हालात हैं।
मौसम विभाग ने अगले हफ्ते से छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में लू भी चलने संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। खोखसर मार्ग पर ग्लेशियर गिरने से सड़क बंद हो गई है। सेना और बीआरओ मिलकर सड़क को खोलने का काम कर रहे हैं। लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी से काम में बाधा आ रही है।