छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य ओडिशा में भारी गर्मी पड़ रही है। यहां अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। ओडिशा के बौध में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में तापमान 40 डिग्री के करीब या ऊपर चल रहा है। 40.5 डिग्री तापमान के साथ शनिवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। आज भी तीनों संभागों में हीट-वेव की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई है। हिमाचल के शिमला, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और सिरमौर में शुक्रवार से ही बारिश-बर्फबारी हो रही है। 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।