मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। हालांकि बीते दिन राज्य का मौसम सूखा रहा। अटल टनल, रोहतांग के पास हल्की बर्फबारी हुई।हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और एमपी सहित 14 राज्यों में बारिश की संभावना है। इन राज्यों में कई जगह बारिश के साथ ही हल्का आंधी तूफान और ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।ओडिशा सरकार ने गर्मी के कारण 2 अप्रैल से सभी स्कूलों में सुबह की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है।मध्यप्रदेश के मंडला, बालाघाट, सीधी-सिंगरौली समेत 7 जिलों में अगले 2 दिन तक ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं, प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में 20-21 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है।