मौसम विभाग ने देश के 21 राज्यों के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की अनुमान जताया है। इस दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है।नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजस्थान में कई इलाकों में भी दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 40 kmph की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे वेदर सिस्टम की वजह से गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 kmph की गति से हवा चल सकती है।मध्यप्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। गर्मी के दिनों में ओले, बारिश और आंधी वाला मौसम है। गुरुवार को भोपाल, सागर, सीहोर, रीवा समेत 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज आंधी चली और हल्की बारिश हुई।