देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रतलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 39 डिग्री से ज्यादा रहा। ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्म रहे।मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, ओडिशा में पिछले पांच दिनों से जारी बारिश से राहत मिलेगी।राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार को तापमान 41°C के पार पहुंच गया। मार्च महीने में ही राज्य के कई जिलों में लू के थपेड़े चल रहे हैं। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित तमाम जिलों में जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है।हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे चंबा और लाहौल स्पीति जिले के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में आज हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *