मौसम विभाग ने शनिवार को चार राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, वेस्ट बंगाल और ओडिशा शामिल हैं।पहाड़ों पर ठंडी हवाओं की वजह से राजस्थान में शुक्रवार को तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान सहित नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।
मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री पहुंच गया।छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तेज गर्मी रहेगी, जबकि अधिकतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 16.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रायपुर जिले में अगले 2 दिनों के लिए गर्म दिन की चेतावनी जारी की है।