इंडियन प्रीमियर लीग 2025 : गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 : गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया। यह गुजरात टाइटंस की इस सीजन में पहली जीत है, जबकि मुंबई को लगातार दूसरी हार मिली है।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस के बैट्स्मेन काली मिट्‌टी की पिच पर बड़ा स्कोर नहीं बना सके। वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने स्लोअर बॉल का बेहतरीन इस्तेमाल किया। साथ ही मुंबई इंडियंस की पारी में ओस का न आना भी मैच विनिंग फैक्टर साबित हुआ।

गुजरात टाइटंस से साई सुदर्शन ने 41 बॉल पर 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा, जोस बटलर ने 39 और शुभमन गिल ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 18 रन देकर 2 विकेट झटके। मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 48 और तिलक वर्मा ने 39 रन बनाए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *