जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 6 दिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब और गुजरात में हीटवेव की आशंका जताई है। इससे तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने मुंबई में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, केरल में भी तेज बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले 72 घंटे तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज भी कल कुल्लू, मंडी और सोलन जिले में यलो अलर्ट है।राजधानी में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *