मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में रात का पारा भी 45 डिग्री के पार जा रहा है। नॉर्थ-ईस्ट और साउथ के 8 राज्यों में बारिश की संभावना है।भारतीय मौसम विभाग ने आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 9 राज्यों में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट और साउथ के 13 राज्यों में आंधी-बारिश आशंका जताई गई है।राजस्थान में अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों में रात का पारा 45° के पार पहुंच गया है। सोमवार को बाड़मेर शहर का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज यहां हीटवेव का रेड अलर्ट है।मध्यप्रदेश में सोमवार को भी गर्म हवाओं की वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रतलाम-नीमच समेत 8 जिलों में आज लू का अलर्ट है। हिमाचल में आज लू चलने की चेतावनी है।देश के ज़्यादातर हिस्सों में अगले दो दिन लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली-NCR में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर बना रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी UP में कई जगहों पर लू जारी रहेगी।