कोरोना देश में

कोरोना देश में

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 5 में से 4 दिन 40 हजार से ज्यादा केस आए। गुरुवार को 45,001 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा 7 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। तब 45,701 मरीज मिले थे। एक दिन में ठीक होने वालों की बात करें, तो गुरुवार को 40,897 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। 465 मरीजों की मौत हो गई।

गुरुवार को सबसे ज्यादा 22,040 मामले केरल में आए। वहीं सबसे ज्यादा 120 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। महाराष्ट्र में नए केस में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। यहां 9,026 केस आए। इससे पहले 20 जुलाई को 9,389 मरीज मिले थे। इसके बाद इसमें गिरावट आती गई।

देश में लगे 49 करोड़ वैक्सीन डोज
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में कुल 49 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। गुरुवार को 50.29 लाख वैक्सीन डोज लगाए गए। देश में वैक्सीन ड्राइव के तीसरे चरण के दौरान 18 से 44 साल के 16.92 लोगों को पहला डोज और 1.07 करोड़ लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,001
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,897
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 465
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.18 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.10 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.26 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.08 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *