देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

देश में एक तरफ तेज गर्मी और दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर है। यूपी-बिहार में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के कारण 83 लोगों की मौत हो गई। इसमें 61 मौतें बिहार में और 22 मौतें UP में हुईं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय में तूफानी हवा चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट है। तेज बारिश की भी संभावना रहेगी। उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार को बादल फटा था। देश में भीषण गर्मी भी जारी है। ज्यादातर राज्यों में गुरुवार को दिन का पारा 35°C के पार रहा। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा 44.3°C रहा। आज भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पारा 35°C पार रहेगा। राजस्थान-गुजरात में 40-43°C तक जा सकता है। दिल्ली में भी पारा 40°C के करीब रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *