सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को कई दिनों से शो की लीड एक्टर दिशा वकानी की वापसी का इंतजार है। एक्ट्रेस ने ढाई साल पहले शो से मेटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद से ही उनकी वापसी नहीं हो पाई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद ये शो दूसरा सबसे ज्यादा एपिसोड प्रसारित करने वाला शो है जिसके साथ अब जल्द ही शो के 3000 एपिसोड पूरे होने वाले हैं। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बात की जानकारी दी है। इस खुशखबरी के सामने आते ही सभी फैंस ने उनसे दया बेन को वापस लाने की डिमांड की है।
रविवार को शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ट्विटर के जरिए फैंस को 3000 एपिसोड्स पूरे होने की जानकारी देते हुए लिखा- ‘प्रिय और आदरणीय दर्शकों का परिवार, हम 24 सितम्बर 2020 को 3000 एपिसोड पूरे कर रहे हैं’।
इसके अलावा कुछ यूजर्स ने पुराने किरदार सोढ़ी और सोनू के किरदारों की वापसी के लिए भी प्रोड्यूसर से विनती की है। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘बधाई हो सर, लेकिन आजकल लोग कुछ बदलाव के चलते आपका शो नहीं देख रहे हैं, जैसे दिशा वकानी (दया) शो में नहीं हैं और आपने सोढ़ी और सोनू भी बदल दी है’। दूसरे ने लिखा, ‘पोपट की शादी करवा दो अब। सीरियल बोरिंग हो रहा है। दया बेन को भी लाओ’।