जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार सहित 17 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में धूलभरी आंधी की चेतावनी है। असर दिल्ली तक देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता घटने के बाद तेज गर्मी का असर शुरू होगा। 15 अप्रैल के बाद राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है।यूपी में अगले 24 घंटे तक 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। बिहार में आज पटना समेत 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। MP के 24 जिलों में बारिश की संभावना है।उत्तराखंड, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश: उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में बिजली-गरज के साथ बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *