चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 5 हार के बाद IPL में दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हराया। सोमवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। चेन्नई ने 19.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले टॉस जीता और पहले लखनऊ को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की। पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर खलील अहमद ने मार्करम को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद रनगति धीमी हो गई। चौथे ओवर में निकोलस पूरन भी 8 रन बनाकर चलते बने। मिचेल मार्श और कप्तान ऋषभ पंत ने टीम को 70 के पार पहुंचाया। 10वें ओवर में मार्श को रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर लखनऊ को तीसरा झटका दिया। उन्होंने 25 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43, रचिन रवींद्र ने 37 और शेख रशीद 27 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और मथीश पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। लखनऊ से ऋषभ पंत ने फिफ्टी लगाई। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए।