जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहित 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। राजस्थान में धूलभरी आंधी चल सकती है।ओडिशा, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है।शुक्रवार को महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 43° से 44° के बीच रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 44.9° के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।राजस्थान में आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जयपुर, कोटा, अजमेर, चूरू, जैसलमेर समेत अधिकांश शहरों में शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 2 से लेकर 9 डिग्री तक गिर गया। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत करीब 40 जिलों में शनिवार को बारिश-आंधी का अलर्ट है।मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। प्रदेश में शुक्रवार को बारिश और आंधी के साथ ही गर्मी का असर भी देखा गया। यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को 61 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छत्तीसगढ़ में मई में अंधड़ और ओले-बारिश का दौर चल रहा है। अगले 3 दिन यानी 6 मई तक कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं, कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। बादल, बारिश और तेज हवाओं से प्रदेश के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *