आज शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 900 अंक गिरकर 79,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट है। ये 24,000 पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर में 4% तक की तेजी है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट है। रियल्टी सेक्टर 1.98%, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.21%, ऑयल एंड गैस 1.00%, प्राइवेट बैंक 0.99%, मीडिया 0.97%, IT 0.89% और मेटल 0.82% गिरकर कारोबार कर रहे हैं।