मौसम विभाग के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में आने वाले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।मौसम बदल जाने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी नहीं सताएंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में आने वाले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर कई राज्यों के लिए मौसम से जुड़ी चेतावनियां जारी की गई हैं। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी।मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर जैसे पूर्वोत्तर राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 11 मई तक इन इलाकों में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती है।