जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। महाराष्ट्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार के 23 और UP के 19 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को बंगाल की खाड़ी पहुंच गया। यह 27 मई को केरल में दस्तक देगा। यानी मानसून आने में 12 दिन बचे हैं।मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 18 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 27 जिलों में गुरुवार को तेज आंधी चल सकती है। वहीं, बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मई के बाद गर्मी बढ़ेगी।हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। बीते 24 घंटे के दौरान भी कई शहरों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *