मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को 29 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब भी शामिल हैं।मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावानी है। बाकी जिलों में हीट वेव के आसार है। बिहार में पटना समेत 24 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट है। मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 17 मई से उत्तरी हिस्से के जिलों में हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।राजस्थान भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। हालांकि, 17 मई को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार का पटना समेत बिहार के 24 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।